जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार ; 1.5 किलो चांदी समेत सामान बरामद
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर करीब 1.5 किलो चांदी के गहने और चोरी के औजार बरामद हुए।

Jamshedpur News : जमशेदपुर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोल्डेन ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण, दो वजन मशीन, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की देर रात करीब 2 से 3 बजे लाल बिल्डिंग स्थित गोल्डेन ज्वेलरी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर चांदी के गहने और वजन करने वाली मशीन चोरी कर ली थी। घटना के बाद बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
तकनीकी जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में गाराबासा इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपीनाथ मुंडा उर्फ बुलेट और श्रीमंतो गोप उर्फ सुगली के रूप में हुई है।
36 लॉकेट और 134 अंगूठियों समेत चांदी के गहने बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 चांदी के लॉकेट, 134 अंगूठियां, छह मंगलसूत्र, पायल, चांदी की चेन, राखियां, चांदी के सिक्के, बाजूबंद, कान के टॉप्स और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बरामद की हैं। बरामद चांदी के आभूषणों का कुल वजन करीब डेढ़ किलो बताया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने दो वजन मशीन, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, एक बड़ा बोल्ट कटर और लोहे का सब्बल भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, दुकान का ताला तोड़ने में बोल्ट कटर और सब्बल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अब मामले में आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







