सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ जमशेदपुर, मनोज तिवारी की भजन संध्या में उमड़ी हजारों की भीड़
सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित हर-हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या में भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला।


Jamshedpur: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित हर-हर महादेव सेवा संघ की 26वीं भव्य भजन संध्या में भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को शिवमय कर दिया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शिवभक्त और संगीत प्रेमी पहुंचे। जैसे ही मनोज तिवारी ने भक्ति गीतों के साथ भोजपुरी अंदाज में अपनी प्रस्तुति शुरू की, पूरा मैदान 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालु उनकी प्रस्तुति पर झूमते नजर आए।
बर्फ से बने शिवलिंग ने खींचा लोगों का ध्यान
भजन संध्या के दौरान कार्यक्रम स्थल की भव्य सजावट के साथ बर्फ से तैयार शिवलिंग भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया।
हर-हर महादेव सेवा संघ की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रवेश, पेयजल, चाय और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कई राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचीं
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भजन संध्या देर तक भक्तिमय माहौल में चलती रही।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, छात्र उपस्थिति और APAAR ID पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

रांची में डॉक्टर से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी!, आधी रात में दर्जनों कॉल, गोली मारने की धमकी से...







