कल से शुरू होगी JAC Board 10वीं-12वीं की परीक्षा, प्रशासनिक तैयारियां पूरी
कल, 3 फरवरी से JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी. परीक्षा को लेकर सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है. मैट्रिक और इंटर की यह परीक्षा आगामी 23 फरवरी तक एक साथ चलेगी.

JAC Board Exam 2026: झारखंड में इस बार JAC बोर्ड 10वीं और 12वीं (मैट्रिक- इंटरमीडिएट) की परीक्षा कल यानी 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) से एक साथ शुरू होगी. जो आगामी 23 फरवरी तक चलेगी. वहीं, परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC ) की तरफ से सभी तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है.
परीक्षा में शामिल होंगे 7.48 लाख परीक्षार्थी
बता दें, इस बार परीक्षा में कुल 7.48 लाख परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं. जिनमें से कुल 4,23,861 परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे, जबकि इंटर में कुल 3,24,321 परीक्षार्थी (विज्ञान में 90,579, वाणिज्य में 21,195 और कला संकाय में 2,12,547) परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. JAC सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित कराने का दावा किया है.
परीक्षा के लिए बनाए गए कुल 1989 केंद्र
मैट्रिक 1,232 परीक्षा केंद्र और इंटरमीडिएट 757 परीक्षा केंद्र में आयोजित किए जाएंगे. यानी राज्यभर में कुल 1989 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले मैट्रिक और इंटर दोनों में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है.
राज्यभर में सबसे अधिक मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 40827 गिरिडीह जिले से, जबकि सबसे कम 6097 परीक्षार्थी खूंटी जिले से परीक्षा में हिस्सा ले रहे है. इंटर की परीक्षा में भी गिरिडीह जिले से ही सबसे अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






