Jabalpur Cruise Incident: मौत के बाद भी मां के सीने से लिपटा रहा मासूम.. सामने आई दिल को झकझोर देने वाली सबसे मार्मिक तस्वीर
देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में हुए क्रूज हादसे से पूरे देश की आंखें नम कर देने वाले मंजर सामने आ रहे हैं. एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक नन्हा मासूम अपनी मां से लिपटा हुआ है.. लेकिन दोनों मृत शरीर.

Jabalpur Cruise Incident: मां के शव से लिपटा 4 साल के मासूम का मृत शरीर.. यह ऐसा दृश्य है जिसने सबकी आंखें नम कर दी हैं. दरअसल, बीती रात मध्यप्रदेश के बरगी डैम में एक बड़ा क्रूज हादसा हो गया. जिसमें अब तक 9 लोगों की लाश बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार क्रूज में करीब 40 सैलानी सवार थे. भ्रमण के दौरान ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया.. तेज हवाएं चलने लगी और डैम में लहरें तेज हो गई. जिस कारण क्रूज अनियंत्रित हो गई और उसमें एकतरफा झुकाव आ गया.

"हमलोग बच गए लेकिन मम्मी.."
रेस्क्यू में बचाई गई एक बच्ची तनिस्का ने आंखों देखी आपबीती बताई, जो दिल दहला देगी. उसने बताया कि क्रूज 40 लोग सवार थे और वे तभी उसमें भ्रमण के लिए सवार हो रहे थे, जब तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई थी. तेज हवाओं के चलने की शुरुआत होने के बाद ही क्रूज प्रबंधन द्वारा उन्हें लाइफ सपोर्ट जैकेट पहनाया गया. फिर वे डैम के बीच गए ही थे कि समुद्र नुमा लहरें लगातार आने लग गई. जिस कारण नाव नियंत्रण में नहीं रखी जा सकी. बच्ची ने बताया कि उनके पापा ने उसके भाई का हाथ थामा हुआ था और मम्मी ने उसका. लेकिन तभी एक तेज लहर आती है और क्रूज पलट जाती है और मम्मी से तनिष्का का हाथ छूट जाता है और वे भयानक लहरों के बीच खो जाती हैं.
बच्ची ने बताया कि उसमें जितने लोग सवार थे, उन 40 लोगों में से जो तैरना जानते थे, वे भी उस लहर में तैर पाने में सक्षम नहीं थे. फिर भी किसी तरह 15 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई और बाकी लोग रह गए रेस्क्यू टीम के इंतजार में. घटना करीब साढ़े तीन बजे की है और उन्हें रेस्क्यू किए जाने में एक से डेढ़ घंटों का समय लग गया. गनीमत यह रही कि तनिष्का, उसके भाई, पापा और चाचा को तो बचा लिया गया लेकिन मां से उसका साथ हमेशा के लिए छूट गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आ रही झकझोर देने वाली तस्वीरें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने राहत व बचाव अभियान शुरू किया. अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. वहीं बचाव दल ने बीते दिन से अब तक 9 शव बरामद किए हैं. अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए गोताखोरों और SDRF की टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस सब के बीच रेस्क्यू किए गए लोगों के दिल दुखा देने वाले बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में बचाई गई एक बच्ची ने भी पत्रकारों से बात की.
क्रूज को क्रेन की मदद से निकाला गया बाहर
शुक्रवार की दोपहर डैम में डूबे क्रूज शिप को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. वहीं सरकार ने खबर लिखे जाने तक मृतकों के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या

मध्यप्रदेश में नेग के 500 रुपए को लेकर विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार







