ऐसे ही नहीं कहते...'Bihar Is Not For Beginners!' ट्रांसफॉर्मर से कमाते थे लाखों
ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी कर कई जिलों में वारदात करने वाले अंतरजिला गिरोह का सहरसा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं।


ऐसे ही बिहार के लिए नहीं कहा जाता कि - Bihar is not for Beginners . बिहार के अपराधी भी कभी-कभी ऐसे तरीके अपनाते हैं कि लोग दंग रह जाते हैं। इस बार मामला ट्रांसफार्मर से बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह का है। सोचिए, ट्रांसफार्मर के हाई वोल्टेज तारों को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। इस गिरोह ने कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को ही निशाना बना दिया था। लेकिन सहरसा पुलिस ने इस गैंग का खुलासा कर लिया है।
लगातार हो रही बिजली तार चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने तकनीकी सर्विलांस मानव और सूचना और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
16 चोरी, कई जिले... ऐसे चलता था पूरा खेल
प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई चोरी की घटनाओं में अपनी मौजूदगी कबूल की। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने सहरसा जिले में 12 और मधेपुरा जिले में 4 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों के पास से बिजली तार का एक बंडल भी बरामद किया गया है।
अब बाकी गैंग की तलाश में पुलिस
िरफ्तार आरोपियों की पहचान रामप्रवेश कुमार, मुकेश शर्मा, बटेसर शर्मा, सुशील कुमार और सनेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सहरसा जिले के 12 तथा मधेपुरा जिले के 4 मामलों सहित कुल 16 बिजली तार चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से बिजली तार चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
सहरसा से इन्द्रदेव की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'कब मिलेगा विमल कुमार को इंसाफ?' दानापुर में कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

अब सिर्फ बुनाई नहीं, ऑनलाइन होगी कमाई! रोहतास के बुनकरों के लिए बड़ा प्लान







