Invest UP जुटा GBC-5 की तैयारियों में, 7.5 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार
उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस और पर्यटन सेक्टर में निवेश बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट यूपी ने शुरू की तैयारी.

उत्तर प्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को जमीन पर उतारने की दिशा में तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में इन्वेस्ट यूपी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC-5) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आयोजन के जरिए राज्य में 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य सरकार निवेशकों को यह दिखाने की तैयारी कर रही है कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में उद्योग, बुनियादी ढांचा और रोजगार के क्षेत्र में किस तरह बदलाव आया है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी प्रस्तुति, फिल्म और अन्य सामग्री तैयार की जा रही है।
जीबीसी-5 में खास तौर पर हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, डिफेंस और एयरोस्पेस, टेक्सटाइल, पर्यटन तथा खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों पर फोकस रहेगा। इन सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं को निवेशकों के सामने प्रमुखता से रखा जाएगा।
पहले इस कार्यक्रम के जरिए करीब पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य तय किया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर और जापान दौरे के बाद मिले नए निवेश प्रस्तावों को देखते हुए लक्ष्य बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक रुचि हरित ऊर्जा क्षेत्र में देखने को मिली है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, टेक्सटाइल और पर्यटन से जुड़े निवेश प्रस्ताव भी लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल कार्यक्रम की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले इसकी सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामपुर को CM योगी की 690.39 करोड़ की सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

यूपी में उद्योगों को बढ़ावा, चार कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर 46.79 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत







