अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिला गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
बिहार: ढाका थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 पिस्टल, 1 देशी बंदूक सहित भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं.

Motihari, Bihar: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका थाना पुलिस को अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं. छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार ढाका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बरेवा गांव निवासी खुर्शीद आलम, पिता खलील मियां, अपने घर में अवैध अत्याधुनिक हथियार छिपाकर रखे हुए है. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की.
पुलिस की छापेमारी के दौरान घर से 2 पिस्टल, 1 देशी बंदूक, 2 मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस तथा 3 हजार नेपाली रुपये बरामद किए गए. बरामद नेपाली मुद्रा के बाद पुलिस अब इस मामले के नेपाल कनेक्शन की भी जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि हथियार तस्करी का नेटवर्क बिहार से नेपाल तक फैला हो सकता है.
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. हालांकि मुख्य आरोपी सहित अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक घटना में किया जाना था या फिर इन्हें दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जाना था, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है. पुलिस अब गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.
ढाका थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih News: डुमरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका

Bengaluru Triple Murder : लिव-इन रिलेशनशिप का घरवालों ने किया विरोध, बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की कर दी हत्या







