राज्य की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय 'नौटंकी' कर रही हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अव्यवस्था का माहौल है और सरकार झूठ की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछा जाना चाहिए कि आखिर किन कारणों से ऐसी स्थिति पैदा हुई है.

Ranchi News: झारखंड में विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमला बोल रहा है. इस बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अव्यवस्था का माहौल है और सरकार झूठ की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछा जाना चाहिए कि आखिर किन कारणों से ऐसी स्थिति पैदा हुई है.
'एम्बुलेंस चालक परेशान लेकिन सरकार...'
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस चालक परेशान हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ रहा है. मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पानी की किल्लत जैसी गंभीर समस्या है, लेकिन सरकार इसपर ध्यान देने के बजाय सिर्फ नौटंकी कर रही है.
'देश की जनता को कभी तकलीफ में नही डाल सकते PM'
देश में विपक्ष अराजगता की स्थित पैदान करने की कोशिश कर रहे हैं. देश में पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है. पीएम मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि उन्हें पैनिक होने की जरूरत नहीं है. देश की जनता को पीएम मोदी कभी भी तकलीफ में नहीं डाल सकते हैं.
राहुल गांधी बोलते कुछ करते कुछ हैं- बाबूलाल मरांडी
उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी के बयान अक्सर भ्रम फैलाने वाले होते हैं और उन्हें खुद ही पता नहीं होता कि वे क्या बोल रहे हैं. देश में पहली बार ऐसा विपक्ष का नेता प्रतिपक्ष बना है जो सोचते कुछ लेकिन करते और बोलते कुछ हैं. उनको खुद याद नहीं रहता. इसीलिए देश की जतना लगातार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना रहे हैं.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






