MDM थाली में निकल रहे कीड़े, 75 सरकारी स्कूलों में मचा बवाल
अरवल जिले के करीब 75 सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को परोसे गए मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत से हड़कंप मच गया। बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया और कई ने अपनी थालियां तक फेंक दीं। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।


सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को जिले के करीब 75 विद्यालयों में परोसे गए मध्याह्न भोजन में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। भोजन में कीड़ा मिलने से नाराज बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया और कई बच्चों ने अपनी थालियां भी फेंक दीं।
चावल में दिखा सफेद रंग का कीड़ा
अरवल जिले के विद्यालयों में रॉयल मानव मित्र सेवा समिति की ओर से मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जा रही है। मंगलवार को बच्चों के लिए चावल और सोयाबीन की सब्जी तैयार की गई थी। भोजन परोसे जाने के दौरान एक बच्चे की थाली में चावल के साथ सफेद रंग का कीड़ा दिखाई दिया। इसके बाद अन्य बच्चों ने भी भोजन की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई और खाना खाने से इनकार कर दिया।
करीब 75 स्कूलों तक पहुंचा था भोजन
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालयों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कई विद्यालयों में बच्चों ने भोजन ग्रहण नहीं किया। मामले की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंचने के बाद तत्काल जांच के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद असगर आलम खां ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
(अरवल से निशांत मिश्र की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बच्चों की वर्दी से लेकर एंबुलेंस तक बेहाल! नेता के वादों से बना है सड़क पर कीचड़ का समंदर

कागज नहीं, जमीन के हक की चाबी मिल रही है! ‘अभियान बसेरा’ में 125 लाभुकों को मिला पर्चा







