Indore: लड़का-लड़की ने की इंटरकास्ट मैरेज, अब परिवार से आ रही जान से मारने की धमकी
पुलिस की जनसुनवाई चल रही थी, उसी दौरान नवविवाहिता उर्वशी सोलंकी भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची. उनका आरोप है कि परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

MP (Indore): इंदौर में पुलिस जनसुनवाई के दौरान एक नवविवाहित जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. युवती ने अपने ही परिवार पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं.
दरअसल यह मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां नवविवाहिता उर्वशी सोलंकी अपने पति के साथ पुलिस जनसुनवाई में पहुंची. उर्वशी ने शिकायत में बताया कि उसने 23 मार्च को परिवार की मर्जी के खिलाफ इंटरकास्ट मैरिज की है. जिसमें शादी के बाद से ही उसके परिवार वाले लगातार उसे और उसके पति को धमकी दे रहे हैं, जिससे दोनों भयभीत हैं.
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है, साथ ही जोड़े को सुरक्षा देने की बात भी कही जा रही है. जिसमें जनसुनवाई में मौजूद पुलिस अधिकारी ने राजेंद्र नगर थाना की एसीपी रविंद्र बिलावल को यह मामला सौंपा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

World Sickle Cell Day पर राष्ट्रपति मुर्मू का आज ओंकारेश्वर दौरा, अभियान की देखेंगी प्रगति

NEET Re-Exam 2026: छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा इंतजाम, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन







