गणतंत्र दिवस पर लंदन में दिखेगी भारत की संवैधानिक और सांस्कृतिक विरासत, CM हेमंत सोरेन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत तथा समृद्ध सभ्यतागत परंपरा की गौरवशाली झलक दिखेगी.


LONDON/RANCHI : राष्ट्र कल 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत तथा समृद्ध सभ्यतागत परंपरा की गौरवशाली झलक दिखेगी.
पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इस अवसर पर वे सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के गांधीजी के शाश्वत संदेश को स्मरण करेंगे, जो आज भी विश्व भर में स्वतंत्रता और न्याय के आंदोलनों को प्रेरणा देता है.

डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का करेंगे भ्रमण
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के शिल्पकार तथा सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक लोकतंत्र के वैश्विक प्रतीक डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके उपरांत मुख्यमंत्री विश्व के अग्रणी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संस्थानों में से एक ब्रिटिश म्यूज़ियम का भी दौरा करेंगे. यह यात्रा भारत के वैश्विक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संस्थानों के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव को दर्शाती है.
मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के कारण उपायुक्त करेंगे झंडोत्तोलन
इधर झारखंड की उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के कारण गणतंत्र दिवस पर इस बार उपायुक्त अभिजीत सिन्हा राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे.


specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






