Independence Day : बोकारो में फुल रिहर्सल, DC और SP ने किया परेड का निरीक्षण
Bokaro के सेक्टर-12 स्थित Police Line मैदान में होने वाले Independence Day समारोह को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से Full Dress Rehearsal किया गया


Independence Day: Bokaro के सेक्टर-12 स्थित Police Line मैदान में होने वाले Independence Day समारोह को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से Full Dress Rehearsal किया गया। इस दौरान DC अजय नाथ झा और SP नाथू सिंह मीना ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। DC ने ध्वजारोहण कर समारोह की पूरी प्रक्रिया का भी पूर्वाभ्यास किया।
ध्वजारोहण से पहले और बाद में होगा राष्ट्रीय गीत
Bokaro DC अजय नाथ झा ने बताया कि इस बार Independence Day के मौके पर पूरे जिले में ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत का गायन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी राष्ट्रीय गीत का गायन किया जाएगा।
इसे लेकर पूरे जिले के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
परेड की तैयारियां पूरी, जवानों को दिए निर्देश
SP नाथू सिंह मीना ने बताया कि Independence Day समारोह को लेकर परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। Full Dress Rehearsal के दौरान सामने आई छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
होटल और प्रमुख चौक-चौराहों पर बढ़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। SP ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर लॉज, होटल और प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है, ताकि समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC परीक्षा गड़बड़ी केस में पूर्व मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने मांगी जमानत, CID कोर्ट में दाखिल हुई अर्जी

रांची रेलवे स्टेशन पर टोकरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 5 सांप, दो तस्कर हिरासत में







