मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मारी जमीन कारोबारी को लगातार पांच गोलियां
बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन कारोबारी प्रभात मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी फरार हो गए.

Muzaffarpur, Bihar: जिले में अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र का है जहां पर दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति को बैक टू बैक पांच गोलियां मारी गई है.
मृतक युवक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभात मिश्रा के रूप में हुई है जो मुसहरी थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में अपने मामा के यहां रहकर जमीन की ब्रोकरी का काम करते थे. प्रभात मिश्रा जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे.
जानकारी के अनुसार 20 मई की सुबह जमीन के सिलसिले में किसी काम से जा रहे थे. इसी बीच हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बीच सड़क पर गोली मार दी गई. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो आरोपी पीछे से आते हैं और मृतक के नजदीक जाकर पीछे से ताबड़तोड़ पांच गोली दाग दी जाती है.
बैक टू बैक पांच गोली मारे जाने के बाद प्रभात मिश्रा मौके पर ही दम तोड़ देते हैं. मौके पर पहुंचे मुजफ्फरपुर जिले के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अपराधियों के द्वारा प्रभात मिश्रा नाम के युवक को गोली मारे की जाने की सूचना प्राप्त हुई. जहां पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं शहर में चारों तरफ नाकाबंदी भी कर दी गई है.
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात उन्हें अत्यपरीक्षण के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया.
सिटी एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि जमीन कारोबार के विवाद में ही उनकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस हत्याकांड के विभिन्न एंगल की भी जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
(मुजफ्फरपुर से गोविंद कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के उसरी नदी में तैरता मिला युवती का शव, 15 साल की पायल तीन दिन से थी लापता

Motihari: नाबालिग साबित करने का खेल बेनकाब, फर्जी टीसी कांड में सरकारी शिक्षक-शिक्षिका गिरफ्तार







