कटिहार में कचरा फेंकने घर से निकली बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागे 3 शातिर अपराधी
बुजुर्ग महिला अपने घर से कचरा फेंकने बाहर निकलीं थी, जहां वह कचरा फेंकती है वहां एक युवक पहले से बाइक के साथ खड़ा दिखता है जबकि दो अन्य युवक आसपास लोगों को इधर-उधर आते हुए देखते है.

Katihar (Bihar): बिहार के कटिहार जिले में बैखौफ अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा खबर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम इलाके के बड़ा बाजार के पास की है. जहां पहले से घात लगाए बैठे 3 शातिर अपराधियों ने घर से कचरा फेंकने बाहर निकली बुजुर्ग महिला से चेन की लूट की. इस वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है.
बता दें, इस पूरे घटना क्रम का एक सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है जिसमें तीन युवक महिला को डरा धमका कर उससे लूट करते हुए नजर आ रहे है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने घर से कचरा फेंकने बाहर निकलीं थी, जहां वह कचरा फेंकती है वहां एक युवक पहले से बाइक के साथ खड़ा दिखता है जबकि दो अन्य युवक आसपास लोगों को इधर-उधर आते हुए देखते है. जब महिला कचरा फेंकने के बाद वापस घर लौट रही होती है तभी एक युवक सामने आता है और महिला को बाइक वाले युवक के पास भेजता है.
जिसके बाद उन युवकों ने महिला को बताया कि वे पुलिस कर्मी है और महिला को डराते हुए कहा कि इलाके में जांच अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने महिला को सुरक्षा के नाम पर गले से सोने का जेवर और अन्य गहने उतारने को कहा और उसे अपने कब्जे में लेकर मौके वे भाग निकले. अपराधियों ने इस वारदात को कुछ ही मिनटों में अंजाम दिया. जिसकी किसी को भनक भी नहीं लगी. लेकिन इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है. लोग कानून की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहें है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान करने के साथ उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस ने सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.
रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






