गोड्डा में मौत बनकर दौड़ी हाईवा ! ट्यूशन से लौट रही 5 साल की मासूम चंचल को कुचला
गोड्डा में 5 साल की मासूम चंचल ट्यूशन से घर वापस ही लौट रही थी कि तभी अचानक एक बेकाबू हाईवा ने उसे अपनी चेपट में लेते हुए कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Godda (Jharkhand): जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही 5 साल की एक मासूम बच्ची को एक बेकाबू हाईवा ने रौंद दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें, यह पूरी घटना जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया गांव के पास की है. मृतक की पहचान चंचल (5 वर्ष) के रुप में हुई है. वह भगैया गांव की ही रहने वाली थी और ट्यूशन पढ़ने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी. लेकिन उसे यह मालूम नहीं थी कि घर की दहली पर ही मौत उसका इंतजार कर रही है.
जानकारी के अनुसार, चंचल ट्यूशन से घर वापस ही लौट रही थी कि तभी अचानक एक बेकाबू हाईवा ने उसे अपनी चेपट में लेते हुए कुचल दिया. जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मासूम बच्चे जिस उम्र में खेलते-हंसते और सपने देखते हैं उसी उम्र में चंचल के सारे अरमान सड़क पर ही दम तोड़ गए. उसकी मुस्कान, उसकी पढ़ाई के सपने और उसके मासूम ख्वाब सबकुछ एक ही पल में खत्म हो गया.
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मां का रो-रोकर बुरा हाल है, उसकी करुण पुकार सुनकर पूरा गांव गम में डूब गया. वहीं पिता की आंखों में बेबसी साफ झलक रही है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सबसे दर्दनाक बात ये है कि चंचल की एक बड़ी बहन पहले से ही दिव्यांग है. अब इस हादसे ने परिवार की कमर तोड़ दी है.
परिजन सरकार से न्याय और मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है अब आखिर किसके सहारे जीएंगे. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाईवा को जब्त कर लिया है फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.
रिपोर्ट - प्रिंस यादव गोड्डा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







