गिरिडीह में फर्जी GST अधिकारी बन जेवर कारीगर से बदमाशों ने लूटे 25 लाख के ज्वेलर्स
गिरिडीह में कारीगर दुकानदार से फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने करीब 25 लाख रुपए के ज्वेलर्स की लूट की. अपराधियों ने कागजात जांच और पूछताछ के नाम पर दुकानदार से लूट की और इसके बाद मौके से वे भाग निकले.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह में फिल्मी अंदाज में फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने जेवर करीगर से लाखों रुपए चूना लगाया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के धनवार बाजार स्तित नावाडीह स्टेट बैंक के पास का है. जहां कागजातों की जांच और पूछताछ करने के नाम पर बदमाशों ने जेवर करीगर से करीब 25 लाख रुपए के ज्वेलर्स की लूट की और इसके बाद वे मौके से भाग निकले.
पीड़ित जेवर कारीगर हरिहर साहू धनवाह थाना इलाके का रहना वाला है. उसने घटना के संबंध में बताया कि बुधवार (1 अप्रैल 2026) की शाम करीब 5 बजे का है. अचानक स्कॉर्पियो में सवार करीब आधा दर्जन लोग उनके दुकान पर आए और उन्होंने खुद को जीएसटी अधिकारी बताया.
दुकान में घुसते ही उन लोगों ने हरिहर साव से पूछताछ करना शुरू कर दिया और उसे अपने बातों ने उलझाकर हरिहर साव से कुछ कागजात और दुकान में रखे करीब 25 लाख से अधिक के जेवरात को एक बैग में भर लिया और कहा कि चलो हमारे साथ. तुमसे थाने में पूछताछ की जाएगी.
इसके बाद उन बदमाशों ने उन्हें अपने साथ गाड़ी में बिठाया और देर रात देवघर के देवीपुर एम्स के पास जंगल में हरिहर साव को गाड़ी से उतारा और उसके पास रखे जेवर लूट लिए और वहां से वे चंपत हो गए. उन्होंने बताया कि जीएसटी के अधिकारी बताने वाले युवकों के साथ पुलिस वर्दी में भी कुछ लोग थे.
इधर, इस मामले की जानकारी के बाद गिरिडीह पुलिस के होश उड़ गए है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है और बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है. इस पूरे मामले में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कुछ कहने से तो इंकार किया है, लेकिन कहा कि मामले में सूचना मिली है. और दुकान के कारीगर की सूचना के अनुसार जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






