बोकारो में मवेशियों के झुंड ने रोकी कांवरियों की राह, बाइक सवार दो युवक घायल ; BGH में भर्ती
पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के GGES कॉलेज कांड्रा गेट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिए घायल हो गए।


Bokaro: पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र के GGES कॉलेज कांड्रा गेट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो कांवरिए घायल हो गए। दोनों युवक चिड़का धाम में जल चढ़ाने के बाद बाइक से अपने घर धनबाद और गिरिडीह लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए BGH में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार ट्रक को देखकर भड़के मवेशी
घटना के संबंध में बताया गया कि कॉलेज गेट के पास सड़क पर बड़ी संख्या में मवेशी बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक वहां से गुजरा। ट्रक को देखकर मवेशी अचानक भड़क गए और सड़क पर इधर-उधर भागने लगे।
इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दोनों कांवरियों की टक्कर मवेशियों से हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
गिरिडीह और धनबाद के रहने वाले हैं दोनों घायल
हादसे में घायल युवकों की पहचान गिरिडीह निवासी रॉकी और धनबाद के कतरास निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों चिड़का धाम में जल चढ़ाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों की मदद की। बेहतर झारखंड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
प्राथमिक उपचार के बाद BGH भेजे गए
घायलों को पहले मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कोलकाता चप्पल खरीदने जा रहे रांची के दो चचेरे भाइयों की खड़गपुर में दर्दनाक मौत, 6 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

20 अगस्त को रांची में बड़ा आंदोलन!, JPSC-JSSC छात्रों के CM आवास घेराव को लेकर पुलिस अलर्ट, 2,000 जवान होंगे तैनात







