झारखंड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने 33 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
झारखंड कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने कुल 33 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई. बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आज 8 दिसंबर 2025 (सोमवार) को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई. जिसमें सरकार ने कुल 33 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई.
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
लातेहार में महाविद्यालय डिग्री कॉलेज निर्माण की स्वीकृति.
झारखंड सरकार के सरकारी कार्यालय उपक्रमों तथा बैंकों में सार्वजनिक एवं अन्य अवकाश घोषित करने के संबंध में.
नॉर्थ कोयल नदी पर पुल निर्माण कार्य हेतु 64 करोड़ 6 लख रुपए की स्वीकृति.
भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक का 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वर्ष के लिए झारखंड में लघु खनिजों के प्रबंधन पर प्रतिवेदन झारखंड विधानसभा के पटल पर रखने के सम्बन्ध में.
पर्यटन महोत्सव के लिए 80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत.
सांस्कृतिक मेला के लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत.
संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ.
मुख्यमंत्री सिविल सेवा योजना में संशोधन.
झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना का संशोधन और स्वीकृति (किसानों को 48 घंटे के अंदर अब एक किश्त में राशि मिलेगी, साथ ही धान खरीद पर अब किसानों को 2450 प्रति क्विंटल राशि मिलेगा).
रांची में फ्लाओवर एलिवेटेड रोड और ROP निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृति.
चतरा के सिमरिया में डिग्री महाविद्यालय की निर्माण के लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति.
राज महाविद्यालय में विभिन्न पदों का पुनर्गठन की स्वीकृति.
खनिज पर लगने वाले सेस को बढ़ाने के लिए स्वीकृति.
अपडेट जारी...









