"सुधारिए खुद को नहीं तो कर देंगे छीछालेदर" सिविल सर्जन की लापरवाही पर जमकर भड़के आनंद मिश्रा
बक्सर विधायक आनंद मिश्रा ने बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन को जमकर लताड़ लगाई है. मामला चिकित्सकों की लापरवाही से हुई एक महिला की मौत से जुड़ा है. मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें विधायक आनंद मिश्रा सिविल सर्जन पर जमकर बरसते नजर आ रहे हैं.

Bihar (Buxar): बक्सर के भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने सदर अस्पताल के निरीक्षण में सिविल सर्जन को बुरी तरह फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती को निठल्ला तक कह डाला. मामला रविवार का है जहां बक्सर सदर के भाजपा विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन पर बरस पड़े.
"आपके कुकृत्यों की वजह से नहीं सहूंगा लांक्षन"
निरीक्षण के दौरान बक्सर की जिला अधिकारी साहिला वहां मौजूद थी. विधायक ने कहा कि आपके कुकृत्यों की वजह से मुझ पर गंभीर लांछन लगाए जा रहे हैं. भाजपा विधायक आनंद मिश्रा कुछ दिन पूर्व सदर अस्पताल निरीक्षण के लिए गए हुए थे. वहां उन्होंने अस्पताल कर्मियों के द्वारा बहुत सारे किए जा रहे गलत कामों को पकड़ा था. उस समय विधायक ने उन्हें वार्निंग देकर और भविष्य में कार्रवाई करने की बात कह कर छोड़ दिया था.

ढाई लाख लेकर कर्मियों को छोड़ने का लगा आरोप
इसके कुछ दिन बाद ही सदर अस्पताल में एक महिला की इंजेक्शन देने के बाद तबीयत बिगड़ जाती है और उसके बाद महिला की मृत्यु हो जाती है. मृत्यु हो जाने के बाद लोगों द्वारा सड़क जाम कर दिया जाता है. कुछ लोगों ने यह आरोप लगाया कि विधायक आनंद मिश्रा ने ढाई लाख रूपए लेकर अस्पताल कर्मियों को छोड़ दिया, जिस कारण महिला की मृत्यु हो गई.
"एक नंबर के निठल्ले हैं आप"
इस आरोप के बाद विधायक आनंद मिश्रा आवेश में आकर अस्पताल निरीक्षण के लिए फिर से पहुंचे. उनके साथ बक्सर के जिला अधिकारी साहिला भी साथ में थी. भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में सिविल सर्जन को फटकारते हुए कहा कि आप अपने को सुधारिए नहीं तो हम आपका छीछालेदर कर देंगे. उन्होंने सिविल सर्जन को निठल्ला तक कह डाला. आपसे कहीं अधिक पाक साफ हमारी वर्दी और हम हैं. आपके गलत कामों की वजह से हम अपने ऊपर लांछन नहीं लगने देंगे. इस पूरे वाकिए के समय वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






