गोड्डा में भीषण हादसा: नवरात्र में कलश स्थापना के लिए गंगा जल लेकर लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत
नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के लिए एक ही परिवार के तीन लोग कार में सवार होकर कहलगांव गंगा घाट पहुंचे थे जहां स्नान करने के बाद वे गंगाजल लेकर घर वापस लौट रहे थे.

प्रिंस यादव / Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: नवरात्रि के पहले दिन गोड्डा में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. सोमवार (22 सितंबर 2025) को जिले के महागामा-एकचारी मुख्यमार्ग पर शीतल गांव के पास एक भीषण हादसा हुआ. जिसकी चपेट में आने से एक परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
कलश स्थापना के लिए गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे सभी
सभी मृतक महागामा के उर्जा नगर के रहने वाले थे बताया जा रहा है कि नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के लिए एक ही परिवार के तीन लोग कार में सवार होकर कहलगांव गंगा घाट पहुंचे थे जहां स्नान करने के बाद वे गंगाजल लेकर घर वापस लौट रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही वे सड़क हादसे का शिकार हो गए.
काफी तेज रफ्तार में थी कार- प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी. शीतल गांव में पानी टंकी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और पहले एक पेड़ से जा टकराई और उसके बाद खाई में पलट गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी महागामा थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जटी है.
प्रतिष्ठित कृष्णा मिष्ठान भंडार के मालिक चला रहे था कार
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महागामा के प्रतिष्ठित कृष्णा मिष्ठान भंडार के मालिक योगेश यादव खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे थे. इस हादसे में उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई. नवरात्रि के पहले दिन जहां पूरे इलाके में पूजा-पाठ और उत्साह का माहौल था, वहीं इस सड़क हादसे की खबर से महागामा सहित पूरे गोड्डा जिले में शोक की लहर है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






