'1400 रुपये में मिला नमक का पैकेट!' सोशल मीडिया विज्ञापन के झांसे में आया बोकारो का युवक, पार्सल खोलते ही उड़े होश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लुभावने और सस्ते विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को ठगने का एक नया और हैरान कर देने वाला मामला बोकारो जिले से सामने आया है।


Bokaro: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लुभावने और सस्ते विज्ञापन दिखाकर ग्राहकों को ठगने का एक नया और हैरान कर देने वाला मामला बोकारो जिले से सामने आया है। चास प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर निवासी कालाचंद मंडल नामक युवक इंस्टाग्राम पर चल रहे भ्रामक विज्ञापन के जाल में फंस गया। युवक ने विज्ञापन से प्रभावित होकर ऑनलाइन सोलर पावर किट का ऑर्डर किया था, लेकिन पार्सल खोलने पर जो निकला उसे देखकर डिलीवरी बॉय समेत परिवार के सभी लोगों के होश उड़ गए। बॉक्स के भीतर सोलर लाइट की जगह 500 ग्राम नमक का पैकेट निकला।

इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन
पीड़ित युवक कालाचंद मंडल ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसने इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते समय एक आकर्षक सोलर लाइट और पावर किट का विज्ञापन देखा था। उत्पाद पसंद आने पर उसने तुरंत दिए गए लिंक से 'शिप रॉकेट' सर्विस के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर दिया। इसके लिए युवक ने तय कीमत के रूप में 1400 रुपये का ऑनलाइन भुगतान (प्रीपेड पेमेंट) भी कर दिया।

डिलीवरी बॉय के सामने खुला पैकेट, अंदर निकला नमक का पैकेट
जब 'शेड ऑफ एक्स' कोरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर युवक के घर पहुंचा, तो संदेह होने पर डिलीवरी बॉय की मौजूदगी में ही पैकेट को अनबॉक्स किया गया। जैसे ही बॉक्स को खोला गया, सभी दंग रह गए। जिस डिब्बे में अत्याधुनिक सोलर पावर किट होना चाहिए था, उसमें सिर्फ 500 ग्राम साधारण नमक का पैकेट रखा हुआ था।

अनबॉक्सिंग का बनाया पूरा वीडियो
धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए डिलीवरी बॉय के सामने पैकेट खोले जाने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब इस ऑनलाइन ठगी का सबसे बड़ा पुख्ता सबूत बन गया है। पीड़ित युवक ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के फर्जी विज्ञापनों के जरिए सीधे-सादे ग्राहकों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर चल रहे अनजान और गैर-भरोसेमंद विज्ञापनों से सतर्क रहें और कोई भी ऑर्डर करने से पहले कंपनी की सत्यता की जांच जरूर कर लें।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दुमका में सड़क शिलान्यास पर उठे सवाल?, शिलापट्ट से संवेदक का नाम और प्राक्कलित राशि नदारद, विधायक भी रहे गैरहाजिर

पाकुड़ में 4 साल की मासूम से दरिंदगी!, रोती हुई घर पहुंची 4 साल की बच्ची ने सुनाई आपबीती ; 12 और 9 साल के दो नाबालिग...







