गुमला में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला
टोटो थाना क्षेत्र के फोरी अम्बाटोली गांव में घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने पति की लाठी और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


Gumla: टोटो थाना क्षेत्र के फोरी अम्बाटोली गांव में घरेलू विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने पति की लाठी और पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में 42 वर्षीय गंगु उरांव की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी फगनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
घर पहुंचते ही पत्नी से हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गंगु उरांव बाहर से अपने घर लौटा था। घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी फगनी देवी को सोया हुआ देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और फगनी देवी ने गुस्से में लाठी और पत्थर से पति पर हमला कर दिया। हमले में गंगु उरांव को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही टोटो थाना प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची नगर निगम की सख्त चेतावनी!, डिवाइडर और बिजली खंभों से 7 दिन में हटेंगे अवैध होर्डिंग

CNT एक्ट के बावजूद कैसे बसे 35 हजार बाहरी?, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन बोले- कपाली से खत्म हो गया मूल गांवों का अस्तित्व







