जयराम महतो को कोर्ट से बड़ी राहत, बिना अनुमति महासभा के केस में मिली जमानत
डुमरी विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो को चतरा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।


Chatra: डुमरी विधायक और JLKM सुप्रीमो जयराम महतो को चतरा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 2023 में बिना प्रशासनिक अनुमति के महासभा आयोजित करने के मामले में मंगलवार को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद JLKM कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
बिना अनुमति महासभा करने का था आरोप
मामला 27 अगस्त 2023 का है। चतरा के बाबा घाट मैदान में ‘बदलाव संकल्प महासभा’ का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जयराम महतो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
आरोप था कि महासभा के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद जयराम महतो समेत 52 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
सरेंडर के बाद मिली जमानत
इसी मामले में मंगलवार को जयराम महतो चतरा न्यायालय पहुंचे और सरेंडर किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। उनके साथ सूचित महतो, प्रेमलाल महतो और अमरू महतो को भी इसी मामले में जमानत मिली है।
जमानत मिलने की खबर के बाद कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। JLKM जिलाध्यक्ष कैलाश महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जयराम महतो का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







