रतलाम स्टेशन परिसर में गुंडागर्दी: पुलिस के सामने चलता रहा हंगामा, मारपीट का वीडियो वायरल
घटना रात करीब 1 बजे की है तीन से चार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं.

Ratlam, MP: रतलाम रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम क्षेत्र में विकसित किए गए नए व्यावसायिक परिसर में देर रात तक संचालित रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा अब कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं. गुरुवार देर रात स्टेशन परिसर में दो युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1 बजे की है तीन से चार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं.
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस वाहन खड़ी नजर आ रही है, लेकिन हंगामे के दौरान पुलिस किसी प्रकार का हस्तक्षेप करती दिखाई नहीं देती.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक एक साथ आए थे और नशे की हालत में थे. पहले रेस्टोरेंट के बाहर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया. करीब 15 मिनट तक चले इस हंगामे के बाद युवक कार में बैठकर मौके से रवाना हो गए.
वही जीआरपी थाना प्रभारी जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला. लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जीआरपी पुलिस कार्रवाई करने से नकारती हुई नजर आई.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे स्टेशन परिसर में तंबाकू, गुटखा और सिगरेट सहित अन्य नशीले पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं. देर रात तक खुले रहने वाले रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन विवाद और हंगामे की स्थिति बनती रहती है.
गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मारपीट, चाकूबाजी और तोड़फोड़ जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार बढ़ रही घटनाओं ने रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
(अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डिंडोरी के खितौली गांव में गहराया जल संकट, चंदा जुटाकर बुलाना पड़ा पानी का टैंकर

राजगढ़ के सारंगपुर-पचोर के बीच NH-52 पर चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान







