Homemade Drinks For Summer: गर्मी की मार से थकान को रखें दूर, ये 5 जूस देंगे ऊर्जा भरपूर
जून के महीने में लू की मार पड़ जाए तो कई दिनों तक आपका कामकाज ठप्प हो जाता है. भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग कई प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, जिनसे गर्मी से तुरंत राहत तो मिल जाती है लेकिन इसके बदले घर के बने जूस का सेवन कई गुणा अधिक लाभकारी होता है.

Homemade Drinks For Summer: गर्मी के मौसम के दस्तक देते ही ठंडा पानी पीने का मन करता है. ऐसे में अगर फलों का शरबत इस मौसम में मिल जाए तो कितनी अच्छी बात है. लेकिन शरबत बनाने की रेसिपी आपको आनी चाहिए. यहां पर कुछ शरबतों के रेसिपी दिए गए हैं जो बहुत स्वादिष्ट ओर शरीर के साथ मन को भी ठंडक पहुंचाते हैं.
1) आम पन्ना
आम को फलों का राजा कहा जाता है. इसके प्रयोग से लू को दूर रखने के लिए एक स्वादिष्ट और खट्टा-मीठा शरबत बनाया जा सकता है.
सामग्री- 2 कच्चा आम
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच काला नमक
चुटकी भर नमक
पुदीना के 8-10 पत्ते
गुड़ या चीनी 2 बड़े चम्मच
ठंडा पानी 400 ml
विधि- सबसे पहले आम को उबाल लीजिए या भून लीजिए फिर छिलका हटाकर गूदा निकालिए. गूदे में गुड़, नमक, जीरा, पुदीना डालकर मिक्सी में पेस्ट बनाएं. फिर इसमें पानी मिलाएं, छाने और बर्फ डालें. इस तरह स्वादिष्ट आम पन्ना बन कर तैयार है.
2) बेल का शरबत
बेल एक आयुर्वेदिक औषधि है. बेल का शरबत प्राचीन काल से सेवन किया जाता आ रहा है. इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है, कब्ज से मुक्ति मिलती है और यह लू से भी बचाता है. इसके अलावा यह खून साफ रखने में भी मदद करता है.
सामग्री:
1 बड़ा पका बेल
ठंडा पानी 600 ml
3 बड़े चम्मच गुड़
चुटकी भर इलायची पाउडर
विधि- सबसे पहले बेल फोड़ें, इसे ठंडे पानी में डाल दें. हाथ से मसलें, बीज निकालें, छलनी से छान लें. फिर इसमें गुड़ घोलिए, इलायची डालिए और आपका बेल का शरबत तैयार है.
3) सत्तू का नमकीन शरबत
बिहार-झारखंड का प्रसिद्ध चना सत्तू बहुत लाभदायक होता है. यह बनाने में आसान है, इससे पेट ठंडा रहता है और यह एसिडिटी से भी राहत देता है. सत्तू का शरबत वजन घटाने में भी मददगर है. इसके सेवन से कब्ज से राहत मिलती है और चेहरे पर निखार आता है.
सामग्री:
4 बड़े चम्मच चने का सत्तू
प्याज बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च बारीक
धनिया पत्ती
नींबू का रस
काला नमक
भुना जीरा
ठंडा पानी 500 ml
विधि- सत्तू को ठंडा पानी में मिलाकर उसे अच्छी तरह घोलें. फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ती, जीरा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बस आपका शरबत बन कर तैयार है. इसे ठंडा-ठंडा पिएं.
4) तरबूज और पुदीने का जूस
यह जूस न केवल पीने में लाजवाब है बल्कि आपको अंदर से ठंडा रखता है. पुदीना पेट को ठंडक देता है और इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाना भी बहुत आसान है.
सामग्री:
तरबूज 2-3 कप बीज निकला हुआ
पुदीना 10 पत्ते
नींबू रस
काला नमक
बर्फ
विधि- तरबूज और पुदीना को मिक्सी में पीस लें. सीधे गिलास में डालें. नींबू और नमक मिलाएं, बर्फ डालें और आपका शरबत तैयार है.
5) खीरा नींबू पुदीना डिटॉक्स
यह बहुत ही स्वादिष्ट और ताजगी भरा ड्रिंक है. यह आपको हाइड्रेट रखता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है.
सामग्री:
मोटा खीरा
पुदीना के 10 पत्ते
नींबू का रस
काला नमक
बर्फ
विधि- खीरा और पुदीना को मिक्सी में पीस लें. सीधे गिलास में डालें. नींबू और नमक मिलएं, बर्फ डालें और आपका शरबत तैयार. घर से निकलने से पहले जरूर पिएं.
(आर्टिकल लिखने का श्रेय : पल्लवी)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Hair Care Tips : रांची के बदलते मौसम में बालों का रखें खास ध्यान, इन 5 आसान टिप्स के साथ

वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक, Honey सेवन के कई फायदे







