Hair Care Tips : रांची के बदलते मौसम में बालों का रखें खास ध्यान, इन 5 आसान टिप्स के साथ
रांची का मौसम रहने के लिए लुभावन तो है लेकिन अपने बालों का ध्यान रखना भी जरूरी है. हम बालों का ध्यान रखने के लिए पांच टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी सहायता से आप बालों का ख्याल आसानी से रख सकते हैं.

Hair Care Tips : रांची का मौसम आम तौर पर आगंतुकों को आकर्षित करता है. यहां न तो अधिक गर्मी लगती है, न ठंड के मौसम का प्रकोप झेलना होता है. लेकिन ध्यान देने योग्य बात यह है कि लुभावन होने के बावजूद बदलते मौसम में खासकर महिलाओं को अपने बालों का खास ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. इसके लिए आप सोशल मीडिया में दिखाए जाने वाले कई प्रकार के विज्ञापनों की सहायता से अपने बालों की केयर कर सकती हैं. लेकिन वह आपके लिए सही हो यह कतई जरूरी नहीं है. इसलिए हम इस खास आर्टिकल में आपके बालों के लिए लाभदायक पांच तरीकों के बारे में बताने वाले हैं. जिनसे हानि तो नहीं ही होगी, ऊपर से आपको बालों की देखभाल करने में भी आसानी होगी.
1) धूप और प्रदूषण से पहले बचाएं
हवा में धूल-धुंध ज्यादा होता है इसलिए जब भी बाहर निकले सिर को सूती दुपट्टा, हैट या छाता से ढ़कें. बालों में बार-बार हाथ न फेरें इससे हेयरफॉल कि समस्या बढ़ सकती है.
2) बाल धोने का सही तरीका अपनाएं
गर्मी से स्कैल्प जल्दी चिपचिपा हो जाता है. हर दिन शैम्पू से बाल धोने के बजाए 2-3 दिन में एक बार माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धोना फायदेमंद होगा. हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से ही धोएं.
3) बालों की नमी बनाए रखिए
हफ्ते में 1-2 बार नारियल या बादाम तेल हल्का गर्म करके 30 मिनट तक मालिश करें और फिर धो लें. सिर पर कंडीशनर ज़रूर लगाएं. हफ्ते में एक बार दही + शहद + एलोवेरा का मास्क लगाएं. गीले बालों पर 2-3 बूंद सीरम लगाने से उमस में बाल सुलझे रहते हैं.
4) मानसून के लिए रहें तैयार
बारिश में भीगने के बाद तुरंत साफ पानी से बाल धोकर सुखाएं . 1-2 बूंद आर्गन ऑयल लगाने से ह्यूमिडिटी बालों में नहीं रहेगी. हेयर एक्सपर्टस के अनुसार गीले बाल बांधने से फंगल इंफेक्शन होता है. साथ ही उलझे बालों को मोटे दांत की कंघी से ऊपर से नीचे से सुलझाना बेहतर होता है.
5) डाइट का रखें ध्यान
दिन में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं. ये पाचन क्रिया को सुचारु रूप से चलाने में भी मददगार होता है. घर का खाना खाएं- खाने में दाल, पनीर, अंडा, पालक शामिल करें. सुबह फलों में अनार का सेवन फायदेमंद होता है.
इन आसान टिप्स से आप अपनें बालो का खास ध्यान रख सकते हैं.
(Written By : Anna)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








