Fat Loss Tips: बेली फैट कैसे घटाएं? पेट की चर्बी कम करने के 6 आसान और असरदार तरीके
पेट की चर्बी कम करने के लिए नियमित व्यायाम, योग, प्रोटीन युक्त आहार, पर्याप्त पानी, ग्रीन टी, अच्छी नींद और शहद-गुनगुने पानी का सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है.

Fat Loss Tips: गर्मी के मौसम में जब हमें भूख लगती है तो हम किचन में जाना नजरअंदाज करते हैं क्योंकि किचन का तापमान चुल्हा-चौका की वजह से बढ़ा रहता है. हम तुरंत खाना ऑडर कर लेते हैं. लेकिन बाहर का फास्ट फूड रेगुलर खाने से बेली फैट बढ़ता है और एक बार बढ़ता है तो रुकने का नाम नहीं लेता. अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो हमें मोटापा जैसी स्वास्थ्य संबंधित बिमारियां हो सकती हैं.
इससे बचने के लिए हमें शुरुआाती तौर पर कुछ हेल्थ फिटनेस फॉलो करना चाहिए.
1) व्यायाम और योग
रोज 8000 से 10000 स्टेप चलें, दौड़े या साइकिलिंग करें. फैट घटाने के लिए रोजाना कसरत करना सबसे जरूरी पहला कदम होता है. हर दिन 20 से 30 मिनट योगासन करें. आसन जैसै-सूर्य नमस्कार, नौकासन, भुजंगासन और धनुरासन आदि आसनों को दस-दस बार कम से कम करना चाहिए. इसके अलावा प्राणायाम में कपालभाति को फैट कम करने के लिए बेहतर बताया जाता है.
2) प्रोटीन इन टेक बढ़ाएं
बेली फैट घटाने के लिए सामान्य से अधिक प्रोटीन लेना चाहिए. घर का खाना में सबसे अधिक प्रोटीन स्रोत होता है. पनीर, सोया चंक्स, मूंग दाल, चना, दही, टोफू, मूंगफली इत्यादि को खाना में शामिल करें.
3) पानी अधिक पिएं
सुबह उठते के साथ 1 से 2 गिलास गुनगुना पानी पिएं. पानी भोजन से 30 मिनट पहले पीना अच्छा होता है .रिसर्च के अनुसार व्यायाम के दौरान और मीठा खाने की जब इच्छा हो तब पानी पिएं
4) ग्रीन टी का सेवन करें
रोज 2-3 कप , बिना चीनी का लें,खाने के 30-45 मिनट बाद पिएं.
5) नींद पूरी करें
नींद पूरी लेना बेली फैट घटाने का सबसे कारगर उपाय होता है. सोने से 2-3 खंटे पहले खा लें नींद अच्छी आएगी.
6) शहद और गुनगुना पानी
गुनगुना पानी में शहद डाल कर इसका सेवन करना चाहिए.
(आर्टिकल लिखने का श्रेय : पल्लवी)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, चांदी के दाम गिरे; सर्राफा बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव

Hair Care Tips : रांची के बदलते मौसम में बालों का रखें खास ध्यान, इन 5 आसान टिप्स के साथ







