सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, चांदी के दाम गिरे; सर्राफा बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव
सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। देश के सर्राफा बाजार में गुरूवार 4 जून को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और बाजार सूत्रों के मुताबिक, सोने की कीमतों में लगातार ताजी बनी हुई है, जबकि चांदी के दामों गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1.56 लाख रुपये से 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। दूसरी तरफ 22 कैरेट सोने का भाव भी लगभग 1.43 लाख रुपये से 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच दर्ज किया गया। अब बात चांदी की करें तो यह गिरावट के साथ लगभग 2.59 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई, यानी कुल मिलाकर बदलाव भारी रहा।
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर की बदलाव, और सुरक्षित निवेश वाली चाहत के चलते सोने की कीमतों में यह उछाल आया। निवेशक शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच, सोने को “सुरक्षा वाल विकल्प” की तरह देख रहे हैं इसलिए खरीदारी में तेजी बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में खुदरा दरों में मामूली अंतर देखा गया। लेकिन ज्वेलर्स का कहना है कि इन भाव में 3 प्रतिशत जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते , इसलिए जो लोग तुलना कर रहे हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए ।
बाजार के जानकारों के अनुसार, आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक हालात, और डॉलर की चाल के आधार पर, बुलियन बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आपके पास भी आ गया है कटा-फटा नोट? घबराएं नहीं, जानिए इसे बदलने का सबसे आसान और फ्री तरीका

उसरी नदी बचाने सड़क पर उतरे 10 हजार लोग, 3 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्टील फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन







