दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, PM नरेंद्र मोदी, अमित शाह मौक पर मौजूद
हिमंता बिस्वा सरमा ने आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित किया गया.जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री सहित देश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

Assam CM Oath Ceremony: हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के रुप में पद और गोपनीयता की शपथ ली, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. शपथ समारोह में हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौके पर उपस्थित रहें.
कौन हैं हिमंता के 4 मंत्री ?
रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ: डुलियाजन विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित BJP विधायक रामेश्वर तेली ने मंत्री पद की शपथ ली. रामेश्व तेली ने कांग्रेस प्रत्याशी ध्रुब गोगोई को 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव में हराया है. इससे पहले वे डिब्रूगढ़ से सांसद रह भी चुके हैं और पीएण मोदी के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके है.
अतुल बोरा ने ग्रहण किया मंत्री पद का शपथ: बोकाखाट सीट से विधायक अतुल बोरा ने भी मंत्री पद की शपथ ली. अतुल बोरा AGP (असम गण परिषद) के अध्यक्ष हैं वे पिछली सरकार में बॉर्डर प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट मंत्री थे. उन्होंने तीसरी बार बोकाखाट से जीत दर्ज की हैं. पहली बार गोलाघाट से 1966 में विधायक बने थे. चुनाव में अतुल ने रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों से हराया है.
चरण बोरो ने ली मंत्री पद की शपथ: मजबाट सीट से BPF (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) के विधायक चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 2016 से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं उन्होंने JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की प्रत्याशी प्रीति रेखा बरला को 55 हजार से ज्यादा मतों से हराया है.
अजंता नियोग ने भी ली मंत्री पद की शपथ: गोलाघाट सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं छठी बार जीत हासिल कर असम विधानसभा पहुंची है असम की पहली महिला वित्त मंत्री हैं. साल 2001 में पहली बार विधानसभा पहुंची थी. चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बितुपन सैकिया को 9 हजार से अधिक मतों से हराया है.
असम में बीजेपी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक पल होगा. असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद बीजेपी की सरकार एक बार फिर राज्य की कमान संभालेगी. हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ समारोह के लिए गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां सुबह 11:40 बजे राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
हिमंता बिस्वा सरमा के साथ 4 विधायक आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. बता दें, असम में मुख्यमंत्री के रुप में हिमंता का दूसरा जबकि एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा. यानी कि एनडीए लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है. जानकारी के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौके पर उपस्थिति रहेंगे.
हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट साझा करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 12 मई को उनके साथ चार सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेंगे. वहीं, जिन चार नेताओं के नाम हिमंता ने घोषित किए हैं, उनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और एक महिला नेता अजंता नियोग शामिल हैं.
एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ जीता चुनाव
असम में 126 सदस्यीय असम विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था जिसमें से एनडीए ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि सहयोगी दलों में असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से मिली जमानत

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रिलीज किए दो चीते







