विधायक दल के नेता चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा, दूसरी बार लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ
असम में हिमंता बिस्वा सरमा आगामी 12 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गुवाहाटी में आयोजित एक बैठक में उन्हें दूसरी बार बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है.

Assam Politics News: आगामी 12 मई 2026 को हिमंता बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे. बता दें, आज, रविवार (10 मई 2026) को गुवाहाटी में आयोजित एक बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार विधायक दल का नेता चुना गया. यह बैठक पर्यवेक्षकों जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित की गई.
शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. असम बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को आयोजित होने वाली शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक का क्षण बताया. बता दें, असम में हिमंता बिस्वा सरमा की इस ताजपोशी के साथ ही राज्य में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी.
BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंता सरमा के साथ करीब 102 विधायकों के शपथ लेने की उम्मीद है. यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित होंगे. उन्होंने कहा कि दोपहर तक हम राज्यपाल को राज्य में सरकार बनाने के अपने दावे के बारे सूचित करेंगे. 12 तारीख को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से मिली जमानत







