Ranchi News: झारखंड नगर निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं बता दें, सरकार ने करीब 16 IAS अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें कई अधिकारियों को अपने मूल विभाग के अलावा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पेयजल एंव स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है. जबकि आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य आपूर्ति विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
आपको बता दें, इसे लेकर झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की तरफ से अधिकारिक सूचना जारी की गई है जिसमें जिन 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनके नाम बताए गए हैं. जारी अधिसूचना के मुताबिक, आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य , सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का सचिव नियुक्त किया गया है;
इन 16 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
- अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मस्त राम मीना को (अतिरिक्त प्रभार- सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.
- सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित राजेश कुमार शर्मा को (अतिरिक्त प्रभार- नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखण्ड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.
- सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित के. श्रीनिवासन को (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ऊर्जा विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसके साथ ही श्री के श्रीनिवासन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लि., रांची तथा प्रबंध निदेशक, झारखण्ड बिजली वितरण निगम लि., रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. इसके साथ ही मनोज कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची तथा सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित विप्रा भाल, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. ठ
- सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रमण्डलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. मनोज कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रमण्डलीय आयुक्त, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- अपर सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, परिवहन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अबू इमरान को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- सदस्य सचिव, झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग, रांची के पद पर पदस्थापित संजय कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमण्डल, दुमका के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- विशेष सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित संदीप सिंह (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची तथा निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक श्रमायुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित घोलप रमेश गोरख (अतिरिक्त प्रभार- अभियान निदेशक (Mission Director), जल जीवन मिशन, झारखण्ड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित कुमुद सहाय को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, पलामू प्रमण्डल, मेदिनीनगर के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- श्रमायुक्त, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित रविरंजन कुमार विक्रम (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमण्डलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमण्डल, चाईबासा के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है.
- निबंधक, सहयोग समितियां, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित शशि रंजन (अतिरिक्त प्रभार- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सिद्धो- कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लि., झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अभियान निदेशक (Mission Director), जल जीवन मिशन, झारखण्ड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.









