Ranchi में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, कई जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी
राज्य के अधिकांश जिलों में आज तेज हवा, आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा विभाग ने 31 मई को भी तेज आंधी, मेघर्जन के साथ बारिश और कई स्थानों पर आसमानी बिजली (वज्रपात) होने का पूर्वानुमान जताया है.

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रहा है. बारिश होने के लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. बता दें, राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल सा गया है. रांची की बात करें तो आज सुबह से यहां आसमान में बादल छाए हुए थे जिसके बाद अचानक करीब 7:45AM से बारिश शुरू हो गई.
बता दें, मौसम विभाग केंद्र रांची ने आज, शनिवार (30 मई 2026) को राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा, आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा विभाग ने कल यानी कि रविवार (31 मई) को भी तेज आंधी, मेघर्जन के साथ बारिश और कई स्थानों पर आसमानी बिजली (वज्रपात) होने का पूर्वानुमान जताया है. और इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है.
20 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि, आज राज्य के 20 जिलों में मेघ गरज, आंधी और वज्रपात के साथ जमकर बारिश होगी, इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. खराब मौसम के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. विभाग ने चेतावी जारी करते हुए यह भी बताया है राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले 5 दिनों तक बदला-बदला नजर आएगा. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में बादल छाने, तेज हवा और मेघ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान लोगों को तेज धूप की तपिश और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
मेघ गरज के साथ इन जिलों में होगी बारिश, सतर्क रहने की सलाह
जिन जिलों में बारिश होगी उनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है. प्रशासन ने संभावित आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल : गिरिडीह के सलैया स्टेशन रोड के चौड़ीकरण का रास्ता हुआ साफ

गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप







