PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग केस में टली सुनवाई, कोर्ट नहीं पहुंचा गवाह, अब 14 सितंबर को खुलेगी फाइलों की परत!
PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग केस में NIA की विशेष अदालत में सुनवाई टल गई। गवाह के पेश नहीं होने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई 14 सितंबर तय की।

Terror Funding Case : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सुप्रीमो दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में एनआईए (NIA) की विशेष अदालत में अहम सुनवाई टल गई है। विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में मामले से जुड़े गवाह के पेश न होने के कारण अब अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की गई है।
नोटबंदी के दौरान 25 लाख के पुराने नोटों से खुला था राज
पूरा मामला साल 2016 के नोटबंदी के दौर का है। 10 नवंबर 2016 को रांची के बेड़ो थाने में एक केस दर्ज किया गया था, जिसमें पेट्रोल पंप कर्मियों को 500 और 1000 रुपये के 25.38 लाख रुपये के पुराने नोटों के साथ अरेस्ट किया गया था। जांच में सामने आया था कि ये पैसे किसी और के नहीं बल्कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के थे, जो कारोबारियों और ठेकेदारों से लेवी व रंगदारी वसूल कर जमा किए गए थे और इन्हें पेट्रोल पंप के जरिए नए नोटों में बदलने की साजिश रची जा रही थी।
रांची पुलिस से केस लेकर NIA ने कसी थी कमर
रांची पुलिस ने मामले की शुरुआती जांच के बाद 9 जनवरी 2017 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की गंभीरता और उग्रवादी नेटवर्क के फैलाव को देखते हुए 19 जनवरी 2018 को एनआईए ने इस केस को टेकओवर कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू की। एनआईए ने लंबी जांच के बाद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट दायर की।
गुजरात तक फैले थे टेरर फंडिंग के तार
एनआईए की जांच में सामने आया कि दिनेश गोप का यह सिंडिकेट सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े थे। मामले में दिनेश गोप के अलावा विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, नंद किशोर महतो, मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार, सुमंत कुमार उर्फ पवन कुमार, नंदलाल स्वर्णकार, चंद्रशेखर सिंह, अरुण गोप, जितेंद्र कुमार और गुजरात के नवीन भाई जयंती भाई पटेल को आरोपी बनाया गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रक्षाबंधन पर मंत्री इरफान अंसारी की कलाई पर बंधी राखी, दीपिका बेसरा को बताया छोटी बहन

जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन आर-पार के मूड में!, गिरफ्तारी को लेकर बड़ी चेतावनी







