हज यात्रा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री हुए राज्य भर के सिविल सर्जनों से मुखातिब, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
2026 की हज यात्रा को लेकर कडरू स्थित हज हाउस में हस यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिए.

Jharkhand (Ranchi): राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि हज यात्रियों की यात्रा के दौरान सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए. हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि हज यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रांची के सिविल सर्जन वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे.
इस अवसर पर सिविल सर्जनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग निर्धारित समय-सीमा के भीतर, अर्थात 07 फरवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा तथा इसके पश्चात वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि हज यात्रियों की सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच पूर्णतः निःशुल्क की जाएगी.
यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






