शहर में बाइक चोरी, गांव में बेचने का खेल!, लालपुर पुलिस ने गिरोह के दो गुर्गों को दबोचा
राजधानी रांची में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।


Ranchi: राजधानी रांची में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ लालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरोह के दो आरोपियों गणेश दास और बुधेश्वर मुंडा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी तमाड़ के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तमाड़ से चोरी की तीन बाइक और एक मास्टर चाबी बरामद की गई है। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।
पहले करते थे रेकी, फिर उड़ाते थे बाइक
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के सदस्य पहले बाइक और उसके आसपास के इलाके की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर ली जाती थी। इसके बाद चोरी की बाइक को शहर से बाहर ग्रामीण इलाकों में बेच दिया जाता था।
आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि अब तक आधा दर्जन से अधिक चोरी की बाइक बेच चुके हैं। पुलिस अब आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की बाकी बाइकों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि बाइक चोरी के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया जाता था। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







