गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ ने किया 5वां योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
गिरिडीह स्थित श्याम मंदिर में योगासन स्पोर्ट्स संघ का 5वां योगासन स्पोर्ट प्रतियोगता का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत मेयर प्रमिला मेहरा और गुरुनानक स्कूल के वाइस चेयरमैन ने दीप जलाकर किया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): शनिवार को गिरिडीह स्थित श्याम मंदिर में योगासन स्पोर्ट्स संघ का 5वां योगासन स्पोर्ट प्रतियोगता का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत मेयर प्रमिला मेहरा और गुरुनानक स्कूल के वाइस चेयरमैन ने दीप जलाकर किया. 
प्रतियोगता को योगासन स्पोर्ट्स संघ के अमित स्वर्णकार, मुक्ता कुमारी, पुष्पा शक्ति, सोनी कुमारी के नेतृत्व में छह ग्रुप में बांटा गया. जिसमें करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों ने अंडर -9, अंडर -14 समेत कई और आयु समूह की प्रतिभागियों ने मंच पर प्रदर्शन किया. 
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगासन के कई क्रियाओं को पेश किया. सुदर्शन क्रिया, पांव और हाथ से जुड़े योग क्रिया सहित कई क्रियाओं का प्रदर्शन पेश की गई. फिजिकल फिटनेस को लेकर आयोजित योगासन प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखा.
वहीं, इस प्रतियोगता को सफल बनाने में दयानंद जायसवाल समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही. इधर संघ के अमित स्वर्णकार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजद प्रदेश कार्यालय में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह

Ranchi के आड्रे हाउस में "सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला-2026" का आयोजन, राज्यपाल और सीएम ने किया उद्घाटन







