Giridih: बेटी की शादी के लिए परिवार ने जुटाए थे लाखों के जवाहरात, चोरों ने कर लिया हाथ साफ
गिरिडीह के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलाके में चोरों ने लाखों रुपए और जवाहरात पर हाथ साफ कर लिया. पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे और जेवर इकट्ठा कर रखा था. मई में शादी होनी तय हुई थी.

Jharkhand (Giridih): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटरूखा, टोला मोहलीटांड़ में बुधवार रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. स्थानीय निवासी मोहन राय के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार मई में बेटी की शादी होने वाली थी, जिसे लेकर घर में तैयारियां शुरू हो गई थीं. इसी दौरान नकदी, आभूषण और बर्तन अलमारियों व बक्सों में रखे हुए थे. परिजनों के अनुसार, चोरों ने दीवार फांदकर घर के सदस्यों के सोने वाले कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि कोई जग भी जाए तो बाहर ना आ सके. फिर नगद व जेवरात वाले कमरे का ताला तोड़कर बक्सों व अलमारियों से करीब 2 लाख रुपये नकद, लगभग 2 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा कीमती बर्तन आदि पर हाथ साफ कर फरार हो गए.

घर में हुई चोरी का पता सुबह होने पर चला, जब परिजनों द्वारा ताला तोड़ा गया. उन्हें सामान गायब मिले. मोहन राय के परिवार के लोग इस घटना से बेहद हताश और आहत हैं. उन्होंने बताया कि बेटी की शादी की तैयारियों के बीच यह चोरी उनके लिए दोहरी मार साबित हुई है. परिजनों ने प्रशासन से तत्काल जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






