गिरिडीह में संतोषी माता मंदिर में आस्था का अनोखा नजारा, प्राण प्रतिष्ठा के 4 महीने बाद माता को चढ़ाया गया चांदी का छत्र
गिरिडीह के संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के चार महीने बाद एकादशी पर माता को चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Giridih News : गिरिडीह के प्रसिद्ध संतोषी माता मंदिर में रविवार को आस्था और भक्ति का खास नजारा देखने को मिला। मकतपुर रोड स्थित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के करीब चार महीने बाद माता संतोषी की प्रतिमा पर विधि-विधान के साथ चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया गया।
एकादशी के अवसर पर आयोजित विशेष पूजा समारोह में प्रसिद्ध उद्योगपति और टफकान स्टील के चेयरमैन मोहन साहू ने अपनी धर्मपत्नी के साथ माता संतोषी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की शुरुआत कराई।
काफी देर तक चले पूजा-अर्चना के बाद मोहन साहू और उनकी पत्नी ने माता संतोषी की प्रतिमा पर चांदी का छत्र अर्पित किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
चांदी का छत्र चढ़ते ही भक्तों में दिखा उत्साह
माता की प्रतिमा पर चांदी का छत्र अर्पित किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सतीश साहू, टुनटुन केसरी, टफकान स्टील के मार्केटिंग अधिकारी हिमांशु कुमार, विक्की गुप्ता समेत कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंदिर में हुए इस विशेष धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर माता संतोषी के जयकारों से गूंजता रहा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







