नवरात्र पर गिरिडीह आरएसएस ने निकाला भव्य पथ संचलन, हुआ संघ समागम का आयोजन
कुटुंब प्रबोधन कि पूनम बरनवाल और भाजपा नेत्री विनीता कुमारी ने इस दौरान अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा किया जा रहा था. स्कूल से निकलने के दौरान राष्ट्रवादी गीत भी बजाए जा रहे थे.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: शारदीय नवरात्र के बीच गुरुवार को गिरिडीह आरएसएस ने संघ समागम का भव्य आयोजन किया. शहर के श्याम मंदिर में संघ समागम में जहां आरएसएस के कई प्रांतीय पदाधिकारी जुटे थे,और शास्त्र पूजा के साथ भगवा ध्वज फहरा कर समागम का शुरुआत किया गया.
वहीं शहर में भव्य पथ संचलन का भी आयोजन किया गया. आरएसएस के प्रांतीय सेवक मुकेश रंजन सिंह के नेतृत्व में निकले पथ संचलन में बड़ी संख्या में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. पुर्ण गणवेश और दंड के साथ निकले पथ संचलन मे बच्चों कि बैंड टोली भी शामिल हुई.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल से निकले पथ संचलन में शहर के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा भी किया जा रहा था. कुटुंब प्रबोधन कि पूनम बरनवाल और भाजपा नेत्री विनीता कुमारी ने इस दौरान अलग स्थानों पर पुष्प वर्षा किया जा रहा था. स्कूल से निकलने के दौरान राष्ट्रवादी गीत भी बजाए जा रहे थे.
हालांकि आरएसएस के इस पथ संचलन कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह नगर थाना की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई. एक जवान तक इस दौरान कही तैनात नहीं दिखे. और ना ही थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ही पूरे पथ संचलन कार्यक्रम में अलर्ट दिखे. इसे लेकर आरएसएस के साथ भाजपा नेताओं में नगर थाना पुलिस के प्रति गुस्सा दिखा.
लिहाजा, कार्यकर्ताओं को खुद यातायात की व्यवस्था पर नजर रखना पड़ रहा था. इधर शहर के कई हिस्सों से गुजरने के बाद पथ संचलन श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. जहां संघ समागम का आयोजन किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






