GIRIDIH: पुलिस ने किया नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
अपनी सूझबूझ और मुस्तैदी का परिचय देते हुए गिरिडीह पुलिस ने नकली शराब से जुड़े एक गिरोह के ठिकाने की छापेमारी कर भंडाफोड़ कर दिया है. तीन अपराधियों को धर दबोचा है, साथ ही दो फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है. इनके पास से एक चार चक्का वाहन सहित कई प्रकार की शराब की बोतलें व उपकरणों को भी जब्त किया गया है.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस के द्वारा नकली शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया. इस दौरान शराब के साथ शराब बनाने का उपकरण, खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, रैपर, लोगो आदि को जब्त किया गया है. शराब की पैकिंग कार्य में लगे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
गुप्त सूचना के आधार पर भेलवाघाटी थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई की गयी. गिरिडीह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार - एसपी को सूचना मिली थी कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के पिपराडीह में नकली शराब तैयार कर बोलेरो से ले जाने की तैयारी की जा रही थी, और इसी सूचना के आधार पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.
जब्त किए गए सामान:
पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर तैयार किया हुआ आइकॉनिक व्हाइट कंपनी का लेबल लगा हुआ 175 एमएल की 8 बोतल शराब, सिग्राम्स 1875 कंपनी की 100 की संख्या में खाली बोतलें, प्लास्टिक जार में शराब जैसा तरल पदार्थ 40 लीटर, आइकॉनिक व्हाइट 100 एमएल का एक बड़ा बंडल स्टिकर, 375 एमएल दो छोटा बंडल, रॉयल स्टैग 180 एमएल के दो बंडल, 375 एमएल के तीन छोटा बंडल, मैकडवेल 180 एमएम के दो बंडल, 375 एमएल का एक छोटा बंडल, स्टर्लिंग रिजर्व बी सेवन कंपनी का 180 एमएल का दो छोटा बंडल, 375 एमएल के 6 बंडल, इम्पिरियल ब्लू 375 एमएल के 5 छोटे बंडल, झारखंड सरकार का लोगो वाला स्टिकर दो छोटा बंडल, आइकॉनिक लिखा हुआ 40 पीस ढक्कन, रॉयल स्टैग लिखा हुआ 140 पीस ढक्कन, स्टर्लिंग रिजर्व लिखा हुआ 50 पीस ढक्कन, मैकडवेल लिखा हुआ 45 पीस ढक्कन व एक बोलेरो वाहन पंजीयन संख्या BR06PB - 1142 पर लदा हुआ स्टर्लिंग रिजर्व कंपनी का 375 एमएल का 40 बोतलें शराब जब्त की गई है.
दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
पुलिस द्वारा बताया गया कि शराब पैकिंग में लगे पूरा टुडू ग्राम पिपराडीह, प्रदीप मंडल ग्राम बंगारो, सुलेन टुडू ग्राम जमुनिया को गिरफ्तार करते हुए बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया. खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, देवरी के थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू भी शामिल थे. वही भेलवाघाटी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छापेमारी के दौरान पकड़े गए तीन लोगों को जेल भेज दिया गया है. इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / रामजी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






