गिरिडीह नगर थाना पुलिस पर दो भाइयों को पीटने का आरोप, सदर अस्पताल पहुंचकर SSP ने दर्ज किए बयान
गिरिडीह नगर थाना के थानेदार रतन सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।
Giridih: गिरिडीह नगर थाना के थानेदार रतन सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर दो सगे भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार के सख्त निर्देश के बाद एएसपी सुरजीत कुमार मंगलवार को जांच के लिए सीधे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने इलाज करा रहे घायल युवक लखन साहू से सीधे बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी जुटाई।
जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी असली तस्वीर: एएसपी
अस्पताल में पीड़ित युवक का बयान दर्ज करने के बाद एएसपी सुरजीत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही यह तस्वीर साफ हो सकेगी कि असल में पीड़ित पक्ष कौन है—नगर थाना की पुलिस या फिर वह युवक, जिसने पुलिस पदाधिकारियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को बारीकी से परख रही है।
थानेदार के चैंबर का वीडियो वायरल, सत्यता की होगी तकनीकी जांच
इस पूरे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर थाना प्रभारी रतन सिंह के चैंबर में एक युवक को लाठी से पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो पर पूछे गए सवाल के जवाब में एएसपी सुरजीत कुमार ने कहा कि इस वीडियो की भी पूरी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह देखा जाएगा कि वीडियो में लाठी से जिस युवक की पिटाई दिखाई दे रही है, वह वाकई सच है या फिर पुलिस की छवि को खराब करने और बदनाम करने के इरादे से इसे फैलाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक, विधायक सरयू राय ने फोन पर जताई संवेदना







