पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी के निधन पर शोक, विधायक सरयू राय ने फोन पर जताई संवेदना
पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की धर्मपत्नी रागनी शर्मा (52 वर्ष) के निधन के तीसरे दिन मंगलवार को भी शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।
Simbhum: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा स्थित वरिष्ठ पत्रकार विद्या शर्मा की धर्मपत्नी रागनी शर्मा (52 वर्ष) के निधन के तीसरे दिन मंगलवार को भी शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दूरभाष पर पत्रकार विद्या शर्मा और उनके परिजनों से लंबी बातचीत कर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इस अत्यंत पीड़ादायक घड़ी में पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
धर्मडीह आवास पहुंचकर विभिन्न दलों के नेताओं और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
जादूगोड़ा के धर्मडीह स्थित उनके आवास पर मंगलवार को कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों का पहुंचना जारी रहा। सभी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संवेदना व्यक्त करने वालों में दैनिक भास्कर के घाटशिला ब्यूरो हेड राजेश सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, वीर सिंह देवगम, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह और पोटका प्रखंड अध्यक्ष बीरबल सरदार शामिल रहे। इनके अलावा भाजपा नेता लव सरदार, देव कुमार, इंद्रजीत हेस्सा और पंकज कुमार बांकुड़ा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
गिरिडीह नगर थाना पुलिस पर दो भाइयों को पीटने का आरोप, सदर अस्पताल पहुंचकर SSP ने दर्ज किए बयान







