गिरिडीह नगर निगम चुनाव: डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे उम्मीदवार, वार्ड 17 की उम्मीदवार से नक्षत्र न्यूज की खास बातचीत
गिरिडीह नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 की उम्मीदवार बिन्नी बरनवाल से खास बातचीत में उन्होंने कई समस्याओं से जुड़ी बात बताई. जिसमें सामुदायिक केंद्र का निर्माण, नालियों की सफाई आदि कई समस्याएं हैं, जिसका समाधान अति आवश्यक है.

Jharkhand (Giridih): सात साल बाद हो रहे निकाय चुनाव में उम्मीदवार पसीना बहा रहे है. घर-घर जाकर समर्थन की अपील कर रहे है. नक्षत्र न्यूज द्वारा निकाय चुनाव की कवरेज जारी है. नक्षत्र न्यूज के संवाददाता ने वार्ड संख्या 17 की उम्मीदवार मिन्नी बरनवाल से बातचीत कर चुनाव की मंशा समझने का प्रयास किया.
उन्होंने बताया कि कई महिलाओं को वे सिलाई-कढ़ाई और कुकिंग से संबंधी प्रशिक्षण दे रहीं हैं. चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं.
उम्मीदवार ने गिरिडीह की जनता की टैक्स भुगतान के संबंध में सराहना की. कहा कि टैक्स भुगतान करने के बावजूद जनता लाभ से वंचित हैं. उन्होंने प्रशिक्षण की बात करते हुए कहा कि उस दौरान महिलाओं की स्थिति समझ आती हैं. कई प्रकार की परेशानियों से जूझ कर जीवन बसर कर रही है गिरिडीह की जनता. एक भी सामुदायिक भवन नहीं हैं, जिसमें गरीब परिवार की बेटियों की शादी हो सके.
समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि नालियों के सफाई की समस्या हो या पानी की, शौचालय की समस्या का समाधान पर जनता को नहीं मिल पा रहा है. फंड की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि फंड की कोई कमी नहीं है, सिर्फ काम करने की मंशा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गिरिडीह नगर निगम के अधिकांश वार्ड का यही हाल है. वादों का पिटारा तो सभी लेकर बैठे हैं और डोर टू डोर कैंपेनिंग सभी कर रहे हैं.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






