'बारिश भी नहीं रोक सकी आक्रोश!', गिरिडीह में MMDR बिल के खिलाफ JMM का जोरदार प्रदर्शन, गूंजे नारे
गिरिडीह में MMDR बिल के विरोध में JMM ने बारिश के बीच टावर चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा की बात कही।

Giridih: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए MMDR (माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गिरिडीह में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और JMM छात्र मोर्चा के युवाओं ने शहर के व्यस्ततम टावर चौक पर जुटकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया।
टावर चौक पर धरना, मोदी सरकार और बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना

JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह और वरिष्ठ नेता अजीत कुमार पप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ता टावर चौक स्थित पुराने नगर निगम कार्यालय के समीप धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी और राज्यों के अधिकारों पर हमला बताते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के खिलाफ तीखे नारे लगाए और आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए झारखंड जैसे खनिज समृद्ध राज्यों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

बारिश के बीच एक घंटे तक डटे रहे कार्यकर्ता, पूर्व विधायक भी हुए शामिल
करीब एक घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तेज बारिश भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को नहीं रोक सकी। बारिश के बावजूद JMM कार्यकर्ताओं का हुजूम छाता लगाकर धरने पर डटा रहा। इस प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह, रॉकी सिंह, राकेश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह और पूर्व विधायक केदार हाजरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने दो टूक कहा कि राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर किसी भी तरह का कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







