Giridih News: डुमरी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका
Giridih News : गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस जमीन विवाद के एंगल से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Giridih News : गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के बासोकांडो गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. प्रारंभिक जांच में पुलिस जमीन विवाद को घटना की संभावित वजह मान रही है. मृतक ट्रैक्टर चालक को लेने गया था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी. पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक और चश्मा बरामद किया है. मामले की जांच की जिम्मेवारी पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को सौंप दी गई है. साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के दावे भी किए जा रहे हैं.
खबर लिखे जाने तक हमलावरों के हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है. जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में पहली बार होगा डूरंड कप 2026, तैयारियों को लेकर तेज हुई हलचल

CBSE री-इवैल्यूएशन में बड़ा बदलाव: रांची की छात्रा ने 95.2% से सीधे हासिल किए 500 में 500 अंक







