CJP के समर्थन में जंतर-मंतर पर उमड़ा GenZ सैलाब, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, क्या हैं मौजूदा हालात !
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आज ही दिल्ली में लैंड किया. इसके बाद उनके कोर मेंबर्स के साथ हजारों की संख्या में देश भर से युवा जंतर-मंतर में जुट रहे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. फिलहाल प्रदर्शन सामान्य रूप से जारी है.

CJP Protest : बीते महीने ही बनी सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के बाद कोकरोच जनता पार्टी का काम धरातल पर दिखना शुरू हो गया है. हाल में हुई शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों के कारण देश के युवाओं में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ गुस्सा भरा पड़ा है. इसी का परिणाम है कि कोकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिषेक दीपके के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर हजारों की संख्या में युवा जुट रहे हैं. इसके साथ ही प्रोटेस्ट में आवाज बुलंद करने प्रचलित पर्यावरणविद सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं.
सीजेपी के फाउंडर का दिल्ली आना था शेड्यूल
अभिजीत दीपके जो यूएस में रहते हैं, उनका शनिवार को ही भारत आना शेड्यूल था. साथ ही कई दिनों से अपनी मांग को लेकर कोकरोच जनता पार्टी दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है, इसको प्रसारित किया जा रहा था. फिलहाल अभिजीत के साथ उनके कोर सदस्यों में शामिल सौरभ दास और विजेता दाहिया प्रदर्शन स्थल पर युवाओं की आवाज बनकर मीडिया से बातचीत कर रहे हैं.
NEET गड़बड़ी से फूटा युवाओं का गुस्सा
बीते कुछ समय में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने और धांधलियों के कारण युवाओं में आक्रोश भरा पड़ा है. इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों में सबसे ज्वलंत मुद्दा NEET पेपर लीक को लेकर है. इसकी परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसे दोबारा अगले माह कराए जाने की खबरों से भी छात्र गुस्सा हैं. इसके अलावा सीबीएसई की परीक्षा में पेपर चेकिंग पर भी सवाल खड़े हुए. कई छात्रों ने सवाल उठाए कि उनके पेपर सही तरीके से चेक ही नहीं हुए, इसलिए उन्हें अनुचित नंबर देकर एवरेज मार्किंग कर दी गई. बता दें कि सीबीएसई द्वारा इस बार कंप्यूटराइज तरीके से पेपर चेक कराया गया था. इन सब के बावजूद शिक्षा मंत्री का उनके पद पर बना रहना और किसी भी प्रकार की जवाबदेही सुनिश्चित न करने के कारण ऐसे प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. हालांकि सीजेपी ने सुनिश्चित कर रखा है कि उनके द्वारा किया जाने वाला यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही किया जाएगा. किसी भी प्रकार की उग्रता नहीं दिखेगी.
प्रदर्शन के दौरान मैनेजमेंट में गड़बड़ी !
मीडिया सूत्रों की माने तो युवाओं की संख्या भारी मात्रा में प्रदर्शन स्थल पर उमड़ पड़ी है और अभी भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतने बड़े प्रदर्शन को मैनेज करने के लिए किसी भी प्रकार की उचित व्यवस्था नहीं की गई है. जिस कारण भीड़ बिखरी हुई नजर आ रही है. वहीं मीडिया कर्मियों के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्तरां में लगा भीषण आग, 21 लोगों की मौत; कई घायल

Delhi Restaurant Fire: मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग, 20 लोगों की हो चुकी है जलकर मौत







