क़तर में गैस प्लांट विस्फोट, भारतीयों समेत 13 की मौत
रास लाफान गैस सुविधा में विस्फोट के बाद लगी आग, जांच जारी

क़तर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी स्थित बरजान गैस सप्लाई सुविधा में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इस हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने सोमवार को भारतीयों की मौत की पुष्टि की है। क़तर सरकार के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा रविवार रात उस समय हुआ जब प्लांट को दोबारा शुरू करने का काम चल रहा था। विस्फोट के बाद मौके पर आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया।
क़तर के ऊर्जा मंत्री साद बिन शरेदा अल-काबी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। क़तर के गृह मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना गया है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां, आपातकालीन दल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया और राहत कार्य पूरा कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद किसी गैस रिसाव का पता नहीं चला और आसपास के क्षेत्र में कोई खतरा नहीं है।
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह क़तर सरकार के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है। दूतावास मृतकों के शव जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया में भी जुटा है। घायलों में भारत, कतर, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या, घाना, तंजानिया और नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हंसी-खुशी लंच कर रहा था छात्र, पेटीज खाते ही मच गई चीख-पुकार!, स्कूल की लापरवाही से 12वीं के छात्र की मौत

जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 40 सवाल, नाम से लेकर Aadhaar और मोबाइल नंबर तक मांगी जाएगी जानकारी







