चार साल का प्यार और शादी पर ‘ना’! 250 KM दूर प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका, थाने से सीधे मंदिर पहुंची कहानी
समस्तीपुर की युवती चार साल पुराने प्रेमी से शादी के लिए 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद पहुंच गई। सिपाही प्रेमी से चेक पोस्ट पर विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा और फिर दोनों की सहमति से सतबहिनी मंदिर में शादी करा दी गई।


4 साल पुराने रिश्ते पर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा से आ रहा है। समस्तीपुर की एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच जाती है। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और और का चेक पोस्ट पर ड्यूटी करता है। युवती ने आरोप लगाया था कि लंबे समय तक शादी का भरोसा देने के बाद प्रेमी अब शादी से पीछे हट रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों थाने पहुंच गए लेकिन कहानी का अंत थाने में नहीं बल्कि सतबहिनी मंदिर में शादी करके हुआ।
चार साल का रिश्ता, फिर शादी पर आया ट्विस्ट
मिली जानकारी के अनुसार युवती पूजा कुमारी और अंकेश कुमार एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। पूजा के मुताबिक शुरुआत में उसने अंकेश के प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया था लेकिन बाद में दोनों के बीच बातचीत बड़ी और रिश्ता करीब 4 साल तक चलता रहा। फोन पर बातचीत होती थी और मुलाकातें भी होती थी। इस बीच दोनों की बात शादी तक भी पहुंच गई। बताया गया कि करीब 3 साल पहले अंकेश का चयन बिहार पुलिस में हो गया। नौकरी मिलने के बाद वह नौकरी ज्वाइन करने ड्यूटी पर चला गया। लेकिन उसके बावजूद दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी रहा। इसी बीच पूजा के घर वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता लाने लगे। जब पूजा ने अंकित से शादी की बात कही तो वह पीछे हट गया।
समस्तीपुर से पहुंची अंबा, चेक पोस्ट पर मचा हंगामा
किसी बीच उसे कहीं से जानकारी मिली कि अंकेश की शादी तय हो गई है। यह जानने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया की सुनने वाले को अपने कानों पर विश्वास नहीं हो। पूजा अपने घर वालों को बिना बताए समस्तीपुर से ढाई सौ किलोमीटर दूर अंबा के लिए निकल जाती है। उसकी जानकारी के मुताबिक अंकेश की ड्यूटी पर का चेक पोस्ट पर है। वह वहीं पहुंचती है और उससे शादी की बात कहती है। लेकिन जब सिपाही ने शादी के लिए मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो जाता है।
जब मामला बढ़ता गया तो वहां भीड़ जमा हो गई और खबर सुनते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गए। शनिवार को लड़का और लड़की दोनों की परिजन अंबा पहुंचे जहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली। अंबा के थाना अध्यक्ष राहुल राज ने बताया की दोनों वाले हैं और उनके बीच पहले से प्रेम प्रसंग था। दोनों के परिजनों को बुलाकर उनकी मौजूदगी में सहमति से शादी संपन्न करवाई गई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बाथरूम में खिड़की खोल कर नहाते हैं तो हो जाएं सावधान , 5 साल की किशोरी को रोशनदान के पास अचानक दिखा मोबाइल!

पढ़ाने के बहाने करीब आया, फिर लगा गंभीर आरोप! दरभंगा में 15 साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप







