गिरिडीह के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. 70 वर्षीय अशोक गुप्ता ने गिरिडीह शहर के व्हिट्टी बाजार स्थित अपने आवास धारियाडीह में अंतिम सांस ली.

गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. 70 वर्षीय अशोक गुप्ता ने गिरिडीह शहर के व्हिट्टी बाजार स्थित अपने आवास धारियाडीह में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई.
अशोक गुप्ता का राजनीतिक कार्यकाल बेहद प्रेरणादायक माना जाता है. जब गिरिडीह में भाजपा संगठन कमजोर स्थिति में था, उस समय पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के सिफारिश पर उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई.
मौके पर कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं की थी मौजूदगी
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की. शोक प्रकट करने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, जमुआ विधायक डॉक्टर मंजू कुमारी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, मुकेश जालान और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव समेत कई भाजपा नेता शामिल रहे.
उनकी सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय रहे. पार्टी नेताओं ने कहा कि अशोक गुप्ता का जाना भाजपा और गिरिडीह जिले के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से संगठन ने एक सच्चे कर्मठ नेता को खो दिया है.
(रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






