पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव पत्नी और पूर्व विधायक निर्मला देवी सहित गिरफ्तार, अदाणी और NTPC कोल प्रोजेक्ट का कर रहे थे विरोध
पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके साथ गिरफ्तारी मंत्री की पत्नी और पूर्व विधायक निर्मला देवी की भी हुई है. गिरफ्तार नेताओं द्वारा लगातार अदाणी और NTPC के कोल प्रोजेक्ट का विरोध किया जा रहा था.

Jharkhand (Hazaribagh): झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार ओपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर तीन बजे हुई.
गिरफ्तारी के संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री के ऊपर बड़कागांव केरेडारी पगार ओपी समेत कई थानों में मामला दर्ज था. पूर्व मंत्री बीते 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपने मांगो को लेकर धरना दे रहे थे. उन्होंने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं. उनके धरना स्थल का टेंट आदि भी ध्वस्त कर देने का आरोप लगाया गया.
धरना स्थल से ही पूर्व मंत्री को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के पहले पूर्व मंत्री अपनी बेटी सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे. जहां वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर लौटे ही थे. लौट कर आज पूर्व मंत्री बरियातू चट्टी स्थित धरना स्थल पर गए थे कि पुलिस ने वहां से पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया.
Report: Indrajeet Kumar Giri
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






